लोक निर्माण से लोक कल्याण
भोपाल
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर 4 दिसंबर को प्रशासन अकादमी भोपाल में निर्माण क्षेत्र में नवीन तकनीकों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और युवा इंजीनियर भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य विभागीय कार्यों में नवीनतम तकनीकी प्रगति को शामिल करना और विकास परियोजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यशाला के दौरान 19-20 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के सेमिनार और रायपुर में हुए वार्षिक अधिवेशन में हुई चर्चाओं को साझा किया जाएगा। इन चर्चाओं से विभागीय कार्यों में तकनीकी प्रगति के महत्व और इसके उपयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भवन विकास निगम और लोक निर्माण विभाग के भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) इंदौर से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 26 युवा इंजीनियर कार्यशाला में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इन रिपोर्ट्स में प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और उसे व्यावहारिक रूप से लागू करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा होगी।
कार्यशाला को प्रभावी बनाने के लिए 4 समूहों का गठन किया गया है। प्रत्येक समूह, निर्माण क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों पर गहन चर्चा करेगा और निष्कर्ष आधारित ठोस कार्य योजना तैयार करेगा। कार्य योजना लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यशाला में भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के डीन रोहित कपूर भी शामिल होंगे। वह अपने अनुभव और ज्ञान से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे और नवीनतम तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग के महत्व को रेखांकित करेंगे।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निर्माण और भवन विकास क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को शामिल करना, युवा इंजीनियरों की क्षमताओं को बढ़ाना, और विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्य योजना को अधिक सटीक और प्रभावी बनाना है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू