वाराणसी
उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के एक कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में कुछ विद्यार्थियों द्वारा नमाज किए जाने के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने पर उनके 7 सहपाठियों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उदय प्रताप कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया कि मंगलवार को 'बाहरी' लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे जिसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
जानिए, क्या कहना है कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह का?
मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर यहां के छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद या मंदिर में नमाज या पूजा करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मगर कॉलेज परिसर में बाहरी लोग नमाज पढ़ने के नाम भीड़ जमा कर रहे हैं, यह हमें मंजूर नहीं है। सिंह ने कहा कि इसके विरोध में हम छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया था। पुलिस प्रशासन ने हमें रोकने की कोशिश की लेकिन हमने अपना पाठ पूरा किया।
जानिए, क्या कहना है कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना का?
कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को कुछ छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें शांत कराकर वापस भेज दिया। पुलिस ने उनमें से 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने साल 2018 में उदय प्रताप कॉलेज को नोटिस जारी कर दावा किया था कि कॉलेज बोर्ड की संपत्ति है। नोटिस के जवाब में कॉलेज प्रशासन ने कहा था कि मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है और कॉलेज की संपत्ति ट्रस्ट की है जिसे न तो खरीदा और न ही बेचा जा सकता है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान