भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" के तहत पंजीयन कराकर मध्यप्रदेश के 1 हजार 305 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके लिए कंपनी द्वारा "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" में लगभग एक हजार 305 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के उदृदेश्य से विभिन्न विषयों के इच्छुक युवाओं से 16 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कंपनी ने बताया है कि ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’’ में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण से संबंधित अर्हताओें, रिक्त स्थानों के विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी कंपनी की बेवसाइट portal.mpcz.in पर देख सकते हैं।
"मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी),इंजीनियरिंग (सिविल/ इलेक्ट्रिकल),एग्जीक्यूटिव (एच आर/अकाउंट) आदि पदों पर 01 हजार 305 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" के तहत व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में ऑन द जॉब ट्रैनिंग की सुविधा मिलेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू