दुर्ग.
दुर्ग में चाकूबाजी और हत्या के मामले थमाने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है पुलिस कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात नहर के किनारे शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मृतक लोकेश्वर बंजारे के साथ उनके दोस्तों का किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट करते हुए पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर,सीएसपी हरीश पाटिल समेत खुर्सीपार थाने की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल मृतक के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय