भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को प्रातः पचमढ़ी स्थित राजभवन और रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचकर भवनों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने रविशंकर भवन परिसर से चौरागढ़ मंदिर और धूपगढ़ का भी अवलोकन किया। उन्होंने राजभवन में बिलियर्ड भी खेला। अल्प समय रुकने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां से नर्मदापुरम के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव का हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को नर्मदापुरम में आयोजित 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मोहासा माखननगर हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नरोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू