भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने फिर एक नया इतिहास रच दिया है। 6 दिसंबर को मध्यप्रदेश में किसी एक दिन सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर बिजली कंपनियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश के ऊर्जा विभाग के सभी कार्मिकों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 6 दिसंबर को प्रदेश में बिना किसी व्यवधान के 3360 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई ,जो किसी भी एक दिन में सर्वाधिक आपूर्ति करने का प्रदेश में रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 18077 मेगावाट विद्युत डिमांड को पूरा करने में सफलता प्राप्त की थी।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 6 दिसंबर को पश्चिम क्षेत्र में 1259 लाख यूनिट, पूर्व क्षेत्र में 929 लाख यूनिट तथा मध्य क्षेत्र में 1070 लाख यूनिट तथा अन्य क्षेत्र में 102 लाख यूनिट विद्युत आपूर्ति की गई।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन