भोपाल: 12 दिसंबर 2024
मप्र की मोहन यादव सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सीएम मोहन यादव ने आज भोपाल में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
सीएम ने बताया कि उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में युवा, महिला, किसान और गरीब हैं। जिनके लिए सरकार हर तरह से हर क्षेत्र में काम कर रही है, सीएम ने विभिन्न विभागों में हुए कामों को गिनाते हुए आगामी समय में सरकार द्वारा किए जाने वाले कामों को भी बताया, सीएम मोहन यादव ने अपने रिपोर्ट कार्ड की शुरुआत नदी जोड़ो अभियान में केन – बेतवा लिंक एवं पार्वती – काली सिंध – चंबल लिंक परियोजना के बारे में बताकर की। सीएम ने बताया कि उनकी सरकार द्वारा केंद्र की तमाम योजनाओं का लाभ मप्र की जनता को दिलाने के लिए किया।
साथ ही धर्म, संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार द्वारा काम किया गया। सीएम मोहन यादव ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले एक वर्ष में किस तरस से प्रदेश की अधोसंरचना एवं विकास कार्यों की दिशा में काम किया है, सीएम मोहन यादव ने निवेश, औद्योगिकरण और प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को जनता से मिलने वाले लाभों को भी बताया। सीएम मोहन यादव ने एक बार फिर कहा कि उनकी सरकार आगामी 4 वर्षों में मप्र का बजट दोगुना करने के लक्ष्य लेकर काम कर रही है।
सीएम ने बताया कि प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हे, राजस्व के कार्यों में सरलता और पारदर्शिता के लिए सायबर तहसील पहली बार मप्र में बनाए जा रहे हे, सायबर अपराधों के खिलाफ सरकार काम कर रही हे, आसपास के जिलों को मिलकर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे शहरों को मेट्रो पॉलिटन शहर बनाए जाएंगे, प्रदेश में रेलवे यातायात के नए रास्ते खुलेंगे, सरकार किसानों को सोलर पंप के माध्यम से बिजली और नदी जोड़ो के माध्यम से पानी उपलब्ध करवा कर लागत करना चाहती हे, सोलर की तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन होने के बाद विभिन्न सब्सिडी से सरकार का लगभग 25 हजार करोड़ रु की बचत होगी, सरकार अपनी योजनाओं और सेवा का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए “सरकार आपके द्वार जन कल्याण पर्व” के द्वारा कर रही हे।
इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मोहन यादव सरकार को गुड गवर्नेंस, और जन हित में एक्शन लेने वाली सरकार बताया, साथ ही सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए पार्टी संगठन की हर मदद करने की बात कही।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री