भोपाल/ इंदौर : 13 दिसंबर 2024
मप्र इंदौर लोकायुक्त शाखा में आवेदक आशीष चौहान, प्रबंध संचालक, श्री श्याम हॉस्पीटल, द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर मोदी, की शिकायत की गई। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इंदौर लोकायुक्त शाखा ने ट्रैप कार्यवाही के जरिए आरोपी को ट्रैप किया और उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
विवरण- आवेदक “श्री श्याम हॉस्पिटल” धार का प्रबंध संचालक है। आरोपी द्वारा आवेदक की हास्पीटल के संबंध में शिकायत प्राप्त होना वताकर आवेदक से रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 13/12/2024 को ट्रैप दल का गठन किया गया और आज आरोपी को 25,000/- रु. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
इंदौर लोकायुक्त शाखा के सदस्य जो ट्रेप दल में शामिल थे, DSP अनिरुद्ध वाधिया, इंस्पेक्टर विक्रम चौहान , प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक अनिल परमार, शैलेन्द्र वघेल, चेतन परिहार, श्रीकृष्णा अहिरवार हैं ।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया