विप्र समाज के आठवां युवक युवती परिचय सम्मेलन 2 मार्च निर्धारित होगा

 

भोपाल/नर्मदापुरम: 16 दिसंबर 2024

सर्व विप्र महासभा के संभागीय अध्यक्ष के एन मिश्रा ने बताया कि रविवार को बैठक का आयोजन नेहरू पार्क में राष्ट्रपति सम्मानित आचार्य डॉ गोपाल प्रसाद खद्दर की अध्यक्षता सानिध्य में और प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे के साथ बायोडाटा का विमोचन किया गया उक्त बैठक में सर्व विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकेश दुबे ने कार्यक्रम के विषय में अपने स्वगत भाषण में जानकारी दी कि यह परिचय सम्मेलन के साथ विप्र चांडक सम्मान का भी आयोजन 2 मार्च को स्वयंवर गार्डन में आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम में जिले से लेकर प्रदेश के बाहर तक के विप्र परिवार शामिल होंगे यह आयोजन ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाकर एकता का परिचय दिया जाएगा नर्मदापुरम में लगभग एक लाख पचास हजार विप्र परिवार हैं और समाज की ताकत है हमें दिखाना पड़ेगा इस कार्यक्रम से एक नई दिशा समाज की जागृति आएगी आगामी बैठक में कार्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा भी की जाएगी बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र तिवारी, दशरथ तिवारी, सुंदर शर्मा, इंद्रमोहन दुबे,आदित्य तिवारी ,जय प्रकाश तिवारी, नवीन थापक, प्रियंक दुबे,अनूप जोशी,अनिल मिश्रा,सुखदेव भार्गव,रामगोपाल चौबे,संजय तिवारी,संजय उपाध्यय, आनंद उपाध्याय,नवीन थापक देवेंद्र पाराशर,आर के जोशी,फूलचंद कौशल, नंदा तिवारी,रंजना थापक,सीमा तिवारी,मीना चौबे,अलका दीवान,सविता दीवान, सुभा पाराशर उपस्थित हुए

You may have missed