भोपाल: 17 दिसंबर 2024
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि पेंशनर्स हमारे समाज की धरोहर हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिंधु भवन भोपाल में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के प्रादेशिक वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संघ की स्मारिका का विमोचन किया। संगठन प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को पेंशनर्स की तीन प्रमुख मांगों – पेंशन की शासकीय गारंटी, महंगाई राहत का समय पर भुगतान और कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी – से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थित पेंशनर्स से आत्मीय संवाद किया।प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री आर.डी. मिश्रा, संरक्षक डॉ. शैलेन्द्र व्यास, और भोपाल शाखा अध्यक्ष बी.आर. मानकर सहित अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान