भोपाल/वड़ोदरा: 22 दिसंबर 2024
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज महिला टीम को करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट के नुक़सान पर 314 रन बनाए थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज़ की टीम 26.2 ओवरों में महज़ 103 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
भारत के लिए रेणुका ठाकुर सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए रेणुका ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। वेस्ट इंडीज़ की सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा छूने में भी नाकाम रहीं, वेस्ट इंडीज की ओर से शीमेन कैंपबेल ने सबसे ज़्यादा 21 रन बनाए।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. ओपनर स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया था. हालांकि वह केवल नौ रन से अपने शतक से चूक गईं. स्मृति ने 91 रन बनाए जिसमें 13 चौके भी शामिल हैं।
वेस्ट इंडीज़ की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है. जहां वह पहले ही तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ को 2-1 से भारत के हाथों गंवा चुकी है।
वहीं तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में भी अब भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान