भोपाल: 22 दिसंबर 2024
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कई आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, बताया जा रहा है कि पैसे नहीं होने की वजह से कई कर्मचारियों का वेतन अटका पड़ा हुआ है और इस वजह से कई कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया गया है। माना जा रहा है कि लगभग 300–400 कर्मचारियों की छुट्टी की जा सकती है। हमीदिया प्रबंधन ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। पर प्राप्त सूत्रों से पता चला है कि प्रबन्धन के पास पर्याप्त बजट नहीं है और न ही सरकार से आगे मिलने की उम्मीद है इसलिए प्रबंधन काट छांट कर जिसे तैसे कम चलाएगा। इसी कड़ी में कई कर्मचारियों को घर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर हमारी नौकरी पर बात आई तो हम प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो मंत्री महोदय का घेराव भी करेंगें। अभी भी कई कर्मचारियों को वेतन पेंडिंग है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वेतन मिल जाएगा।
कई वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सरकार चुनाव जीतने के लिए लोक लुभावन और फ्री की रेवाड़ी बांटने का दावा तो कर देती है पर जब प्रदेश या देश चलाने की बारी आती है तो ऐसी समस्याएं मुंह बाए खड़ी हो जाती हैं और उनका समाधान किसी के पास नहीं होता।
ये स्थिति केवल एक प्रदेश की नहीं बल्कि देश भर के अन्य प्रदेशों की भी है। पर देश की किसको पड़ी है सबको सत्ता चाहिए सत्ता के लिए देश भले ही गड्ढे में जाए किसी को क्या फर्क पड़ता है।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति