भोपाल: 27 दिसंबर 2024
राजेंद्र सिंह कुशवाह के आवेदन पर ग्वालियर लोकायुक्त की कार्यवाही में आरोपी सौरभ तोमर टीसी निवासी वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 नगर निगम ग्वालियर को 8000/– रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
विवरण:- आरोपी ने आवेदक की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मुन्नीदेवी के नाम से प्रीतमपुर कॉलोनी स्थित मकान का फौती नामांतरण करवाने के एवज में टीसी सौरभ तोमर एवम भृत्य आकाश कुशवाह दोनों ने मिलकर 15000 रु रिश्वत की मांग आवेदक से की। इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की गई ।पुलिस अधीक्षक के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाकर टीम गठित की गई ।ट्रैप दल के द्वारा आज दिनांक 27/12/24 को आरोपी सौरभ तोमर ने आवेदक को सहआरोपी आकाश कुशवाह को रिश्वत राशि देने के लिए कहा जिस पर आवेदक ने आकाश कुशवाह से संपर्क किया ।आरोपी आकाश कुशवाह को महिला हॉकर्स जॉन कम्पू नगर निगम ग्वालियर पर आवेदक से 8000 रू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया । दोनों आरोपीगण टीसी सौरभ तोमर एवम आकाश कुशवाह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7, के अन्तर्गत मामला पंजीवद्ध कर कार्यवाही जारी है।
कार्यवाही में शामिल सदस्य हैं: कावा उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह ,निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान,रानीलता नामदेव,अंजलि शर्मा ,आरक्षक अंकेश शर्मा ,सुनील,नेतराम राजोरिया हेमंत शर्मा आदि 15 सदस्यीय दल सम्मिलित रहा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया