भोपाल : 27 दिसंबर 2024
यश चावरे निवासी कुन्दन नगर, हवाबंगला इंदौर के आवेदन पर इंदौर लोकायुक्त ने आरोपी, रोहित पथरोड (सहायक दरोगा, वार्ड क. 79 झोन कमांक 21 विदूर, इंदौर) निवासी-41 एमओजी लाईन मेनरोड इंदौर को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा।
*विवरण*:- आवेदक वार्ड क. 79 झोन कमांक 21 विदूर नगर इंदौर में रेगकीपर के पद पर कार्यरत है। आरोपी द्वारा आवेदक की माह नवम्बर एवं दिसम्बर 2024 की वेतन निकालने एवं रेगकीपर के पद पर रहते हुये ड्रायवरी करवाये जाने के एवज में आवेदक से 5000 /- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 27.12.2024 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी को 5,000/- रू० रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो ट्रेप किया गया, आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अन्तर्गत कार्यवाही अभी जारी है।
ट्रैपदल सदस्य:- निरीक्षक श्री राहुल गजभिये, का.व.निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल, आरक्षक राकेश मिश्रा, विजय कुमार, शिव पाराशर, अनिल परमार ,कमलेश तिवारी

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान