रोहन शर्मा की टीम ने राष्ट्रीय कला महोत्सव में न केवल पुरस्कार जीता अपितु लोगों का दिल भी जीता

  1. भोपाल: 7 जनवरी 2025

“एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ कला उत्सव” भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक एकीकरण और आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2015 में शुरू किया गया एक सरकारी कार्यक्रम है। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने, विभिन्न क्षेत्रों की विविध परंपराओं, भाषाओं और विरासत का पता लगाने और उनकी सराहना करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया था। इसमें छात्रों के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं।

इन्हीं प्रतियोगिताओं में से एक थियेटर कला की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में रोहन शर्मा की टीम द्वारा विशेष नाटक का आयोजन किया गया था। इसमें मध्य प्रदेश की टीम ने राष्ट्रीय कला उत्सव की थिएटर विधा में की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा टीम को पुरस्कृत किया गया। स्मिता नायर जो नाटक की निर्देशिका एवं रचनाकार है उनके निर्देशन में रोहन शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,जिसमें वीरा श्रीवास्तव ,अनन्या तिवारी, पृथ्वीराज शिंदे एवं संस्कार गोस्वामी ने भाग लिया। दिनेश कुमार शर्मा स्टेट कोऑर्डिनेटर के कोऑर्डिनेशन में राष्ट्रीय कला उत्सव कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा।

You may have missed