भोपाल: 8 जनवरी 2025
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन संबद्ध निफ्टू द्वारा यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी के नेतृत्व में जीएम (ऑपरेशंस) बी.एच.ई.एल.भोपाल यूनिट प्रदीप उपाध्याय जी एवं जीएम (ऑपरेशंस) बी.एच.ई.एल. झांसी यूनिट रिजवान सिद्दीकी जी को बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
यूनियन के मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस ने आदेश जारी कर भेल भोपाल के ईडी श्री रामनाथन को दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस में डायरेक्टर ई,आर एंड डी ज्वाइन करने को कहा है ।
साथ ही भेल भोपाल के महाप्रबंधक श्री प्रदीप उपाध्याय को महाप्रबंधक ऑपरेशन बनाया है। वही भेल भोपाल के महाप्रबंधक रिजवान सिद्दीकी को भेल झांसी यूनिट में जीएम ऑपरेशन बनाकर भेजा है इसी कड़ी में रामनारायण गिरी के नेतृत्व में आज यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दोनों से मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान