August 12, 2026

लूट, चोरी, डकैती का पर्याय बन चुकी बीजेपी – जीतू पटवारी

भोपाल: 8 जनवरी 2025

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सरकार को जम कर घेरा है। उन्होने कहा है कि बीजेपी बोलो या करप्शन बोलो, भाजपा हर तरीके के भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। एक क्लर्क ने 80 करोड़ रुपए का गबन कर दिया। यह ग्वालियर चंबल की घटना है। सौरभ शर्मा एक कॉन्स्टेबल था उसने किस हद दर्जे का करप्शन किया, किसके लिए किया यह बात पब्लिक डोमैन में स्पष्ट हो चुकी है। इनकम टैक्स की छापेमारी में पूर्व विधायक हरवंश राठौर के यहां से करोड़ों रुपए की नकदी, सोना और संपत्ति मिलने के मामले पर बीजेपी को घेरा है। पटवारी ने कहा कि बीजेपी करप्शन का पर्याय बन गई है। पटवारी ने अजमेर दरगाह पर चादर भेजने से पहले भोपाल में मीडिया से चर्चा की।

अवैध कामों को सुरक्षा देने में लगे टीआई

पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि अब थानों के काम क्या बचे हैं जो टीआई है उनका काम है कि उस क्षेत्र में जुआ, सट्टा कैसे सुरक्षित चले? यह थाने का काम है कि कैसे अवैध शराब बिके और शराब के जितने भी डीलर और शराब के ठेकेदार हैं उनकी सुरक्षा कैसे हो यह पुलिस वालों का काम बच गया है। पुलिस वालों का काम है कि नाइट क्लब जो रात में चलते हैं उनकी सुरक्षा कैसे हो? भोपाल में स्पा का एक कांड पकड़ा गया जिसमें 50-60 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। वह थाने के पास में ही चल रहा था जितने भी अवैध काम है उनको चलाने के लिए टीआई को एक तरह से परमिट दे दिया। क्योंकि उस टीआई को पैसे लेकर ही थाना दिया गया था। वैसे ही वह पैसे लेकर वह काम करता है।

एजेंसियां केवल एक ही काम करती

जीतू पटवारी ने कहा कि पटवारी ने कहा-बीजेपी के पूर्व विधायक के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी हुई। जिसमें डेढ़ सौ करोड़ से ऊपर की संपत्ति निकली। 14 किलो सोना निकला, 4 करोड़ रुपए कैश निकला। मतलब नरेंद्र मोदी का नया भारत जिसमें वह कह रहे थे कि एक भ्रष्टाचारी को भी नहीं छोडूंगा। अब भाजपा के एक भी भ्रष्टाचारी को मोदी जी देखते ही नहीं। उनकी एजेंसियां केवल एक ही काम करती है कि कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के यहां इस तरीके की कार्रवाई करें कि वह बीजेपी जॉइन करें।

PWD विभाग में चलता है 50% कमीशन

जबलपुर में 800 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लाई ओवर में दरारें आने की खबरों पर जीतू पटवारी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री जबलपुर से ही हैं उन्होंने कौन सा चश्मा पहना था जो वहां का भ्रष्टाचार उन्हें नहीं दिखा। उन्हें इसलिए शायद नहीं दिखा क्योंकि कमीशन में हिस्सेदार हैं। पीडब्ल्यूडी 50 प्रतिशत कमीशन के बिना चलता ही नहीं। 50 प्रतिशत कमीशन और पीडब्ल्यूडी विभाग यह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। यह मध्य प्रदेश की जनता जानती है। जिस ब्रिज का उद्घाटन नहीं हुआ उसमें दरारें आ गई हैं यानी किस दर्जें का भ्रष्टाचार है।

रेप के मामलों में बीजेपी के लोग 

इंदौर में बीजेपी के पार्षदों के विवाद पर जीतू पटवारी ने कहा ये बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा है। यह पार्टी दूसरों से कैसे अलग है? जहां बलात्कार का केस आता है आप सर्च करो तो ज्यादातर बीजेपी के लोग निकल कर आ जाते हैं। एक पार्षद दूसरे पार्षद के बेटे को नंगा कर रहा है। यह चाल, चरित्र और चेहरा है। इनके मंदसौर के अध्यक्ष का चाल चरित्र सबको मालूम है। यह पार्टी अलग तरह की है यह बीजेपी वाले सही तरह की बात कहते थे इस अलग तरह की पार्टी में सारे अलग तरह के काम होते हैं।

एक तहसील बता दें जहां ईमानदार अधिकारी हों

जीतू पटवारी ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश की कोई एक तहसील बता दें जहां उनके सबसे ईमानदार अधिकारी पोस्टेड हों। मैं वहां औचक निरीक्षण करके बताउंगा। प्रदेश में कोई एक ऑफिस नहीं जहां करप्शन न होता है। वही पैसा अब सामने आ रहा है।

सवाल उठाना विपक्ष का दायित्व

कांग्रेस प्रवक्ता को दस करोड़ का पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा नोटिस भेजे जाने पर जीतू पटवारी ने कहा विपक्ष सवाल उठाएगा क्योंकि ये उसका दायित्व है। तो हमारे प्रवक्ता को 10 करोड़ का नोटिस बीजेपी के पूर्व मंत्री ने दिया है यानी दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यानी चोरी भी करेंगे और अगर बोलोगे तो हम डराएंगे भी। पटवारी ने कहा कि भाजपा गलतफहमी में है जो इनका सोच है विचार और काम करने का तरीका है वो बीजेपी को बदलना पड़ेगा। हमारे पूर्वज थे जिन्होंने देश आजाद कराया था। इस देश की एकता अखंड़ता के लिए जिन्होंने शहादत दी थी। आगे भी लड़ते रहेंगे।

You may have missed