वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्माजी एवं श्री महेश श्रीवास्तव जी को पत्रकारों द्वारा नववर्ष पर विशेष सम्मान

भोपाल: 8 जनवरी 2025

पत्रकारिता के आधारस्तम्भ और बहुत ऊंचे मापदंड सेट करने वाले दो महान पत्रकारों श्री महेश श्रीवास्तव जी और श्री रमेश शर्मा जी को को एम पी प्रेस क्लब और कई पत्रकारों द्वारा नव वर्ष की शुभ कामनाओं के साथ शॉल श्रीफल और माला पेन इत्यादि से सम्मान किया गया। दोनों महान पत्रकारों वो हैं जिन्हें पत्रकारिता जगत का वो स्तंभ कहा जाता है जिसे कोई ढहा नहीं सकता। श्री महेश श्रीवास्तव जी और श्री रमेश शर्माजी पत्रकारिता के उस दौर में निडर पत्रकारिता करते थे जब पत्रकारों को न केवल माफियाओं से बल्कि शासन प्रशासन से भी टकराना पड़ता था। जब न सोशल ना डिजिटल और ना इलेक्ट्रोनिक मीडिया हुआ करता था अपनी बात तत्काल लोगों तक पहुंचने का। दोनों महान पत्रकारों को अभी पत्रकारों की ओर से सादर शीश नमन।

वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव जी और श्री रमेश शर्मा जी को बधाई देने के लिए चैनल एक्सप्रेस से अनिल होशियार सिंह, श्रीमती ज्योति शर्मा ए एन बी न्यूज़, पत्रकार हरीश गॉड संपादक समय की रफ्तार, न्यूज़ टाइम 24 से दीपाली सोनवाने, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र वैष्णव विनोद सूर्यवंशी न्यू भोजराज टाइम्स ने आज श्री शर्मा जी को उनके निवास स्थान पहुंचकर कैलेंडर नव वर्ष की बधाई दी। नव वर्ष पर उन्हें शॉल श्रीफल माला पेन मोमेंटो से पत्रकार मित्रों ने उनका सम्मान किया गया।