भोपाल/तिरुपति: 8 जनवरी 2025
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। जिस वक्त यह भगदड़ मची उस वक्त टोकन लेने के लिए करीब 4 हजार लोगों की भीड़ तिरुपति के विष्णु निवासम के पास जमा थी। टोकन बांटने के दौरान यह हादसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख जताया है।
टिकट पाने लिए उमड़ी भारी भीड़
जानकारी के मुताबिक तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं। इस बीच, पुलिस द्वारा कुछ महिला श्रद्धालुओं को सीपीआर देने और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी और सीएम नायडू ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में भगदड़ की घटना में 4 श्रद्धालुओं मौत पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जांच करने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा है। वे बृहस्पतिवार को तिरुपति पहुंचेंगे और पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। बता दें यह हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। बता दें कि वैकुंठ द्वार दर्शन 10 दिन के लिए खोले गए हैं। यहां टोकन के लिए हजारों की तादाद में लोग जुटने लगे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन