युवा जिला अध्यक्ष ने परिचय सम्मेलन के बायोडाटा की जिम्मेदारी ली

 

भोपाल / नर्मदापुरम: 11 जनवरी 2025

सर्व विप्र महासभा के द्वारा आयोजित 9 मार्च के परिचय सम्मेलन के बायोडाटा की जिम्मेदारी युवा जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने पूरे भोपाल जिले की ली। द्विवेदी ने बताया कि भोपाल जिले में नर्मदापुरम में हो रहे भव्य ब्राह्मण महाकुंभ युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं विप्र चांडक सम्मान को लेकर चर्चाएं विप्र समाज में चल रही है लोगो के बायोडाटा के विषय में युवक युवती के माता पिता के फोन आना शुरू होगे है युवा विप्र समाज की पूरी टीम घर घर जाकर बायोडाटा वितरित कर संपर्क कर रही है हमें गर्व है कि में सर्व विप्र महासभा में युवक जिला अध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा हू इस आयोजन के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जा रहा है यह जिम्मेदारी मुझे सर्व विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई पं मुकेश दुबे एवं वरिष्ठ जिला अध्यक्ष पं रविंद्र वैष्णव के द्वारा दी गई है उनके मार्गदर्शन में हम सभी विप्र युवा वर्ग को एक बड़े सार्थक आयोजन के कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है युवक युवती परिचय सम्मेलन में युवा वर्ग आगे आकर इस आयोजन का हिस्सा बनेगा

You may have missed