भोपाल: 11 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में बीहर नदी में 2 करोड़ 68 लाख रूपये लागत से 970 मीटर लम्बाई के विक्रम पुल से निपनिया पुल तक बनाये गये निषादराज घाट का लोकार्पण किया। साथ ही पचमठा सड़क को भी लोकार्पित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ ही नदी एवं तालाब सौन्दर्गीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। निषादराज घाट के बन जाने से नदी का सौन्दर्य और भी बढ़ गया है। पचमठा मार्ग के चौड़े हो जाने से आवागमन में सुगमता हो गयी है। यह सड़क रिवर फ्रंट की एप्रोच रोड है, इसलिए इसका चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्रांसपोटर्स के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेतु ट्रांसपोर्ट नगर में स्थल आवंटित किया जायेगा। अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन