भोपाल : 15 जनवरी 2025
भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में तुलसी नगर में एक 04 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 14-01-2025 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल टीटी नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुनील दांगी एवं पायलेट योगेन्द्र सिकरवार ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 जवानों ने बच्ची को एफ़ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची की बड़ी बहन मिली ।पहचान उपरांत बच्ची को बड़ी बहन के सुपुर्द किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची सोनिया थमित पिता संजीव थमित निवासी पंचशील नगर में रहती है जो घर के बाहर खेलते-खेलते रास्ता भटक कर दूर चली गयी थी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन