Oplus_131072
भोपाल/दिल्ली: 23 जनवरी 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुई। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रयागराज में चल रहे महाकुभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सदी का सबसे बड़ा महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है। पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी में स्नान किया। प्रयागराज में हर तरफ सफाई मिलेगी। सड़कें अच्छी मिलेगी। कल मैंने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ संगम में स्नान किया।
केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ यमुना में नहाने का साहस दिखाएं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या केजरीवाल में नैतिक साहस है कि वे दिल्ली कैबिनेट के सदस्यों के साथ जाकर यमुना में डुबकी लगा सकें?
सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों से बेहतर नोएडा की सड़कें हैं। योगी आदित्य़नाथ ने आम आदमी पार्टी को झूठ का एटीएम बताया और धोखा देने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को भी धोखा दिया। वे देश और जनता को धोखा दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2020 के दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की मिलीभगत पूरी तरह से उजागर हो गई। ये लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है।
सीएम योगी ने कहा- दिल्ली में केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वो यमुना में अपने मंत्रियों के साथ जाकर स्नान कर सकते है क्या? मुझे नहीं लगता जनता की अदालत में उन्हें माफी मिलनी चाहिए। ये राजधानी है यहां NDMC के क्षेत्र को छोड़ दे तो दिल्ली में सड़क, पानी, बिजली की क्या स्थिति है। एक दशक पहले तक सुविधाओं के लिए, सड़क, मेट्रो और स्वच्छता के लिए लोग दिल्ली आते थे। लेकिन आज क्या बना दिया है सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चल रहा है।
कूड़े और गंदगी का ढेर पड़ा है। सीवर सड़कों पर बह रहा है। पेयजल का भीषण संकट आने वाला है। आम आदमी पार्टी सरकार के पापों का बोझ मथुरा के संतों को भी उठाना पड़ता है। लेकिन केजरीवाल एंड कंपनी सहयोग नहीं करना चाहती। विकास में सहयोग नहीं करना चाहते। जनता के लिए काम करना नहीं चाहते। बस सुबह होते ही सोशल मीडिया पर झूठे ट्वीट करना उनका काम रह गया है। जितना समय झूठ बोलने की ATM के रूप में आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल समय लगाते है उतने में दिल्ली बदल सकते थे।
आज कल केजरीवाल UP की चर्चा कर रहे है। दिल्ली के अन्दर ओखला औद्योगिक क्षेत्र हुआ लेकिन कोई सुविधा नहीं है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में उद्योग नहीं लगने दिया लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने का काम किया है। और यूपी में न्यू ओखला की तस्वीर सबके सामने है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू