भोपाल: 24 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हमीदिया अस्पताल के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ऑफ सर्जरी एवं हमीदिया अस्पताल, भोपाल के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता के पिता डॉ. मदन मोहन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्व. डॉ. गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवाएं देकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से स्वर्गीय डॉ. मदन मोहन गुप्ता को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवारजन को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन