लंदन
एयर इंडिया की एक महिला क्रू मेंबर के साथ लंदन की नामी होटल में बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला जब अपने कमरे में थी, तब एक शख्स जबरन अंदर घुस आया। कपड़े के हैंगर से महिला को चोट पहुंचाई और फ्लोर पर घसीटा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो नाइजीरियाई नागरिक बताया गया है।
रविवार को एयर इंडिया ने बयान जारी कर वारदात के बारे में बताया है और कहा है कि स्थानीय पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना लंदन के हीथ्रो स्थित रेडिसन रेड होटल की बताई गई है। खबर सामने आने के बाद भारत में भी एयरलाइन स्टाफ की सुरक्षा पर चिंता जताई गई है।
हर संभव मदद कर रहे : AI
हम अपनी कर्मचारी को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है। होटल प्रबंधन से भी यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि दोबारा ऐसा न हो। पीड़िता को कानून सलाह भी दी जा रही है। – एयर इंडिया

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई