भोपाल: 4 दिसंबर 2025
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर 4 दिसंबर बृहस्पतिवार शाम दिल्ली पहुंच चुके हैं। पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में भव्य तैयारियां की गई हैं।
दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन के बैनर पोस्टर्स और होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक और भारत मंडपम से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया है। पुतिन का एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। मोदी के पुतिन के रिसीव करने जाने का ग्लोबल डिप्लोमेसी में बड़ा दांव माना जा रहा है।
क्रेमलिन ने मोदी और पुतिन की मुलाकात की करीब 24 साल पुरानी एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें नरेंद्र मोदी बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ रूस गए थे।
तस्वीर में पुतिन और अटल जी के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं मोदी
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच हुई पहली आधिकारिक मुलाकात थी। तब भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई मॉस्को दौरे पर थे। वाजपेई के साथ नरेंद्र मोदी और तत्कालीन विदेश मंत्री जशवंत सिंह भी थे।
पुतिन का दूसरा दिन अहम
पुतिन की भारत यात्रा का दूसरा दिन अहम है. इसी दिन घोषणाएं होंगी। हो सकता है कुछ बड़े फैसले दोनों नेता लें. सुबह 11 बजे रूसी राष्ट्रपति को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा. इसके बाद साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फिर 11 बजकर 50 मिनट पर हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी. दोनों नेता इस दौरान सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इसके बाद 1 बजकर 50 मिनट पर मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी करेंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू