धार
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में खनिज टीम द्वारा रविवार को पीथमपुर से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन / ओवरलोड पर कार्यवाही करते हुए 7 डम्पर वाहनों को जप्त किए गए हैं। इन डम्परों को पुलिस चौकी संजय जलाशय में 6 वाहन एवं पुलिस थाना सागोर में 1 वाहन को पुलिस अभिरक्षा में खड़े किये गये है। खनि अधिकारी जे. एस. भिडे ने बताया कि उक्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम-2022 के नियमों के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही