धार
राष्ट्रवादी स्वतंत्र प्रत्याशी राजीव यादव का धार विधानसभा में क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सागोर में अपना तूफानी चुनाव जनसंपर्क किया । सागोर के काकड़ भैरव, छोटी सागोर, रघुवंशी मोहल्ला, मेंन मार्केट, कृष्णा विहार,मोती नगर,थाना रोड मामा चौक,बस स्टैंड क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में माता और बहनों एवं युवा साथियों ने अपना आशीर्वाद देते हुए राजीव यादव को विजय तिलक लगाकर जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आरती उतार कर पुष्पवर्षा के साथ ही पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर स्वतंत्र उम्मीदवार यादव को फलो से तौला जाकर समर्थन दिया गया।
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल, राजकुमार रघुवंशी, रामनारायण चौधरी,राजेश चौधरी, विजय रघुवंशी, अर्जुन पवार, जगदीश धाकड, राजेश बागवान, धीरेंद्र रघुवंशी,भूरा पटेल, खत्री सर, रितेश धाकड़, संतोष रघुवंशी,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू