October 25, 2026

अवैध परिवहन, ओवरलोड के 7 डम्परों को जप्त कर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही

 धार

  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन  में खनिज टीम द्वारा रविवार को पीथमपुर से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन / ओवरलोड पर कार्यवाही करते हुए 7 डम्पर वाहनों को जप्त किए गए हैं। इन डम्परों को पुलिस चौकी संजय जलाशय में 6 वाहन एवं पुलिस थाना सागोर में 1 वाहन को पुलिस अभिरक्षा में खड़े किये गये है।  खनि अधिकारी जे. एस. भिडे ने बताया कि उक्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम-2022 के नियमों के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही।

You may have missed