एम्स भोपाल में विश्वस्तरीय पंचकर्म सुविधाओं की शुरुआत: आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वय

भोपाल: 14 दिसंबर 2024

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में एम्स भोपाल ने अपने अत्याधुनिक पंचकर्म सुविधाओं की शुरुआत की घोषणा की है, जो पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धतियों और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के समन्वय में एक बड़ा कदम है। पंचकर्म, एक अद्वितीय शुद्धिकरण और पुनर्जवन कार्यक्रम, शरीर, मन और चेतना के समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है। एम्स भोपाल में पंचकर्म कार्यक्रम में पांच प्रमुख उपचार शामिल हैं, जो मानव शरीर को विषहरण और पुनर्जीवित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। अब उपलब्ध मुख्य सेवाओं में शामिल हैं:

स्वेदन (स्टीम थेरेपी): इस उपचार में भाप द्वारा पसीना उत्पन्न किया जाता है, जिससे शरीर के छिद्र खुलते हैं और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। यह प्रक्रिया शरीर को शुद्ध करने में सहायक होती है।

शिरोधारा: एक गहन विश्राम उपचार जिसमें औषधीय तेल, दूध, या मट्ठा को मरीज के माथे पर निरंतर प्रवाह में डाला जाता है। शिरोधारा गहरी मानसिक शांति, तनाव राहत और स्पष्टता प्रदान करता है।

हाइड्रोथेरेपी: जल चिकित्सा में पानी के तापमान और दबाव जैसे भौतिक गुणों का उपयोग किया जाता है। यह रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करता है, विभिन्न बीमारियों के लक्षणों को कम करता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। एम्स भोपाल की हाइड्रोथेरेपी सेवाओं में स्पाइनल स्प्रे, फुट बाथ और आर्म हाइड्रोथेरेपी शामिल हैं।

प्रो. सिंह ने इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “एम्स भोपाल में पंचकर्म सुविधाओं की शुरुआत समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुर्वेद और पंचकर्म, जो प्राचीन ज्ञान पर आधारित हैं, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ मिलकर अद्वितीय लाभ प्रदान करते हैं। एम्स भोपाल में नई पंचकर्म सुविधाएं समग्र स्वास्थ्य सेवा की एक ऐसी दृष्टि को प्रतिबिंबित करती हैं, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के सभी आयामों को संबोधित करती है।” निवारक स्वास्थ्य देखभाल, तनाव प्रबंधन और पुरानी बीमारियों से राहत चाहने वाले मरीज इन उपचारों का लाभ उठा सकते हैं, जो प्राचीन ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा विशेषज्ञता का आदर्श मेल प्रदान करते हैं। ये सभी उपचार उच्च प्रशिक्षित पेशेवरों की देखरेख में और मरीजों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किए गए हैं, ताकि अधिकतम प्रभावशीलता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नियुक्ति या अधिक जानकारी के लिए, कृपया एम्स भोपाल के आयुष भवन स्थित पंचकर्म इकाई से संपर्क करें। हमारे परिवर्तनकारी पंचकर्म उपचारों के साथ शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का अनुभव करें।

You may have missed