कुआला लंपुर.
मलयेशिया की राजधानी कुआला लंपुर में आंध्र प्रदेश की एक महिला गायब हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, महिला फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी अचानक फुटपाथ ढह गया और वह नाली में बह गईं। महिला की पहचान विजलक्ष्मी (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह चित्तूर जिले के अनिगनिपल्ली गांव की रहने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि विजयलक्ष्मी अपने पति और बेटे के साथ फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी जमीन धंस गई। इस दौरान उनके पति और बेटे बच गए, वह नाली में बह गईं। कुआला लंपुर के नागरिक प्राधिकरण ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। महिला की खोज जारी है। शनिवार शाम तक विजयलक्ष्मी का कोई पता नहीं चला। विजयलक्ष्मी कारोबार के सिलसिले में अक्सर मलयेशिया और सिंगापुर की यात्रा करती थीं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश प्रवासी तेलुगू सोसायटी के अधिकारियों को प्रभावी खोज अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश के साथ स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई