भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने तय किया है कि अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए वर्तमान महंगाई भत्ते की दर जो 42 है उसे बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया जाए, इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। सातवें वेतनमान के अंतर्गत एक जुलाई 2023 से इसे मध्यप्रदेश में लागू करने का निर्णय हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई भत्ते यथासमय वृद्धि की जाएगी। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही राज्य शासन के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी को महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि पात्रतानुसार समय पर देने का कार्य किया जाएगा।
कर्मचारियों ने दिया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंत्रालय स्थित उनके कक्ष में अनेक कर्मचारी बंधुओं ने भेंट की और महंगाई भत्ते की राशि में वृद्धि के आदेश जारी होने पर आभार व्यक्त किया। कर्मचारी संगठनों के कुछ पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया