भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच मौजूदा रोपवे के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए हाईब्रिड एन्यूटी मोड के तहत 188.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि महाकाल के श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ उज्जैन के विकास को गति देने वाला यह निर्णय अभिनंदनीय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रस्तावित रोपवे खासकर तीर्थयात्रा के दौरान भीड़भाड़ को कम करने में मदद करेगा और यात्रा के समय को घटाकर 7 मिनट तक कर देगा। रोपवे से प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह पर्यटन के अनुभव को बेहतर बनाएगा और रोजगार के नए अवसर निर्माण करते हुए परिवहन के पर्यावरण-अनुकूल साधन प्रदान करेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू