रायपुर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 138 वें वर्ष के अवसर पर 28 दिसंबर को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में प्रात: 9 बजे वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा।
कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ- साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों (सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई) शामिल होंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय