शहीद यात्रा के यात्रियों के साथ पौध-रोपण किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले के ग्राम तरसमा (पोरसा) से भोपाल तक शहीद यात्रा 2022 के यात्रियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम तरसमा से लाई गई मिट्टी को नमन किया और पौध-रोपण में उसका उपयोग किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने खिरनी, कदम और कचनार के पौधे लगाए। पौध-रोपण में शामिल सभी व्यक्तियों ने श्रमदान भी किया। तरसमा ग्राम से वर्ष 1942 से अब तक करीब 15 जवान भारत माता की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शहीदों के ग्राम से लाई गई माटी को नमन करता हूँ। यह माटी और ग्राम नरसमा देशभक्ति की प्रेरणा देने का कार्य करता है।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पोरसा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, शहीद यात्रा: 2022 के संयोजक अंकित तोमर सहित सर्वमहेश सिंह, मयंक सिंह, मनोज सिंह, अनिल उपाध्याय, डॉ. राघवेंद्र और राजेश शुक्ला ने भी पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल ने अपनी पोती अनन्या के जन्म-दिन पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटी अनन्या को जन्म-दिन की बधाई दी। मोहित अग्रवाल, श्रवण, मोहित और उमेश उपस्थित थे। धाकड़ महासभा के पदाधिकारी गौरी शंकर नागर ने भी पौधे लगाए। गौरव, चहक नागर, श्रीमती सरोज नागर और सरदारी लाल नागर भी उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान