रायपुर
वर्ष 2021 की चयन सूची पर विवाद और सीबीआई जांच की सिफारिश के बीच रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा 2023 के लिए दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुए। 242 पदों के लिए 1.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए थे और 28 जिलों में बनाए गए केंद्रों में करीब 85 प्रतिशत से अधिक ने परीक्षा दी।
पहली पाली का पर्चा देकर बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले वर्ष से कुछ आसान प्रश्न थे। अधिकांश प्रश्न छत्तीसगढ़ और सरकार से संबंधित रहे। एक प्रश्न में पूछा गया कि छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी सीएम कौन थे तो एक प्रश्न जनउला का भी था। अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार कट आफ ज्यादा जा सकता है। ऐसे में मेंस के लिए चयन सूची कसावट भरी होगी। कुछ परीक्षा केन्द्रों में अव्यवस्थाएं भी देखी गई खासकर विकलांग अभ्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय