February 11, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिक के लिए निकली सरकारी नौकरी, 10 से 24 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

बिलासपुर

नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्र. 3 सांई नगर के आंगनबाड़ी केंद्र उस्लापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद, ग्राम निरतु एवं सकर्रा में 1 पद, ग्राम घुटकु में 2 एवं काठाकोनी में आगंनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवार 10 से 24 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों के लिए सिर्फ महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के पदों पर नौकरी पाना चाहती है।

आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जायेगी। आवेदिका को उसी वार्ड या ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिस वार्ड या ग्राम के लिए वह आवेदन कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदिका को 12वीं एवं सहायिका पद के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की आवेदिका को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी वार्ड न. 1 बजरंग नगर जोन क्र. 1 सकरी में कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते हैं।

You may have missed