धार
इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा जो खरगोन जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 14 नवंबर से आयोजित की जाएगी इस हेतु धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिनांक 8 .11 .2022 को स्थानीय उदय रंजन क्लब मैदान पर चयन ट्रायल आयोजित किया गया जिसमें अंडर- 15 की क्रिकेट टीम की घोषणा की गई टीम का चयन प्रमोद फाटक प्रमोद शर्मा ,दीपक मुदलियार एवं राजेंद्र सिंह चौहान ने किया टीम चयन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अजेश माइकल एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जोशी उपस्थित थे चयनित टीम इस प्रकार है आदित्य सक्सेना (कप्तान),वेदांश परमार(उपकप्तान), दर्शन गांधी ,अरमान खान (केसूर), सौम्य सोलंकी(बदनावर), राजदीप दयाल,कुणाल शर्मा, रेहान कुरेशी (राजगढ़) ,रेहान खान(राजगढ़), वंश प्रजापत, युवराज ,अभिज्ञान(सरदारपुर),आदर्श जाट ,युसूफ खान (धरमपुरी),ऋषभ परमार, केतन ताल,प्रीतेश परमार (सख्तली),नितिन बुंदेला (बदनावर) टीम के कोच शैलेंद्र घोड़े व मैनेजर प्रभात शर्मा रहेंगे यह जानकारी एसोसिएशन के प्रवक्ता कुशल शर्मा ने दी

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते