हैती
हैती से बड़ी खबर सामने आई है। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि गुयाना के राष्ट्रपति और कैरेबियन समुदाय (CARICOM) के वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अली ने की है। 74 साल के एरियल हेनरी ने कैरिकॉम नेताओं की ओर से हैती की स्थिति पर एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन आयोजित करने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि हैती में बार-बार स्थगित चुनावों के बीच गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही हैं।
इस्तीफा हुआ स्वीकार
कैरेबियन समुदाय (CARICOM) के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अली ने उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "हम एक ट्रैन्सिशनल प्रेसिडेंटल काउंसिल की स्थापना और एक अंतरिम प्रधान मंत्री के नामकरण पर उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हैं।"
2021 में बने थे पीएम
जिमी "बारबेक्यू" चेरिज़ियर के नेतृत्व में गिरोहों के गठबंधन ने चेतावनी दी थी कि अगर हेनरी ने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो गृह युद्ध होगा। बता दें कि हेनरी 2021 में राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की हत्या के बाद प्रधान मंत्री बने थे।

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई