रायगढ़.
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पानी टंकी के पास हाथ पैर धोने गई नाबालिग को डराते-धमकाते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 22 अप्रैल को पूंजीपथरा थाना में सिकन्दर कुमार भारती (22) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उसकी बेटी 22 अप्रैल की शाम को कॉलोनी के पानी टंकी के पास हाथ पैर धोने गई थी। जहां से आरोपी युवक सिकन्दर भारती उसे अपने कमरे में गया और डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी करते हुए गिरफ्तारी के लिये तराईमाल में दबिश दी। आरोपी सिकन्दर कुमार भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया है। जिसकी विधिवत गिरफ्तारी कर कल आरोपी को आज ज्यूडिसियल रिमांड लेने न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय