मऊ
जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ के द्वारा नेशनल इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहना का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक सहित 8 लोग अनुपस्थित पाए गए। सुबह 8:30 पर विद्यालय के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षक और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
चार सहायक अध्यापक पाए गए अनुपस्थित
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार जब सुबह विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचा तो उस दौरान नेशनल इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहना में 8:30 पर 8 लोग अनुपस्थित पाए गए। इनमें चार सहायक अध्यापक दो लिपिक और दो परिचारक थे । इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही प्रधानाध्यापक को चेतावनी नोटिस जारी की गई कि भविष्य में इस तरह से अनुपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक सहित अनुपस्थित स्टाफ के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अनुपस्थित पाए गए स्टाप
नौशाद निसार, स०अ०
इन्द्रासेन सिंह, स०अ०
मु० ताहिर अब्बासी, स०अ०
मधुबाला, स०अ०
इरफान अहमद, क०लि०
इमामुद्दीन, स०लि०
रामदरश यादव, परिचारक
अब्दुरकरम खॉ, परिचारक

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान