कांकेर.
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहीं, एक एके-47 बरामद की गई है। मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स के आरक्षक रमेश कुरेठी बलिदान हो गए।
जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले अंतर्गत थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति पर पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग अभियान के समय हिदूर के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। करीब एक घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर डीआरजी पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। आस पास क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च की कारवाई जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय