October 21, 2026

Kanker Naxalites Encounter: कांकेर में मुठभेड़… गोलीबारी जारी, एक जवान का बलिदान; नक्सली का शव बरामद

कांकेर.

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है। वहीं, एक एके-47 बरामद की गई है। मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स के आरक्षक रमेश कुरेठी बलिदान हो गए।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले अंतर्गत थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति पर पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग अभियान के समय हिदूर के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। करीब एक घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर डीआरजी पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। आस पास क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च की कारवाई जारी है।

You may have missed