भोपाल: 16 दिसंबर 2024
मप्र विधानसभा के पहले दिन ही पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने तेवर स्पष्ट कर दिए। भूपेंद्र ने अपने ही सरकार के मंत्री को खरी खोटी सुना दी। सागर जिले के मालथौन में एक अशासकीय शिक्षण संस्था के संचालन में अनियमितता के चलते भूपेंद्र सिंह ने मंत्री जी को ये कह दिया कि आप अपने अधिकारियों की बात को जन प्रतिनिधि की बात से ज्यादा बड़ा मानते है ये मेरा अपमान करने जैसा है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अफसर झूठ बोलते हैं और आप बिना किसी जांच पड़ताल के अफसरों की बात को मानकर जनप्रतिनिधि और जनता की बात को अनदेखा कर देते हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि आदर्श कॉन्वेंट स्कूल की जांच में अधिकारी ने कई गंभीर अनियमितता पाई थी। स्कूल में यहां शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन, छात्र-छात्राओं की मैपिंग नियमानुसार नहीं करने, शुल्क का वितरण पत्रक सही नहीं होने, खेल मैदान नहीं होने और फर्नीचर के अभाव में नीचे बैठाने की बात सामने आई। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर स्कूल बनाया गया है। इसको लेकर अधिकारियों ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। उन्होंने कहा इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। स्कूली शिक्षामंत्री राव उदय प्रताप ने जवाब देते हुए कहा कि संस्था की मान्यता निरस्त की गई थी। संस्था ने इस पर कोर्ट से स्थगन ले लिया। इस पर मंत्री ने कहा कि यह मामला एक घंटे में ठीक कर दूंगा, लेकिन इसके माध्यम से प्रदेश के मामले उठाने का प्रयास है। मध्य प्रदेश में कई स्कूल नियम विरुद्ध चल रहे हैं। कुछ स्कूल में खेल के मैदान नहीं, कुछ में यौन शोषण हुआ, फर्जी शैक्षणिक संस्थाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार नीति लाए। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री जी इतना कह दीजिए कि सरकार अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार अच्छी नीति लाएगी तो जनता में अच्छा मैसेज जाएगा। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि समय के साथ आपको बदलाव दिखेगा। मैं यह बात जिम्मेदारी से कह रहा हूं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री