कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव, कमलनाथ बोले ये घोटालों का प्रदेश

भोपाल: 16 दिसंबर 2024

कांग्रेस का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन। खाद की किल्लत, नकली बीज सहित किसान समस्याओं और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए विधानसभा घेराव किया। जवाहर चौक पर एकत्रित हुए हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता। कमलनाथ, जीतू पटवारी, अलका लांबा, अरुण यादव, भंवर जितेंद्र सिंह, सहित तमाम कांग्रेसी विधायक एवं पूर्व मंत्री मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने रोशनपुरा पर बैरिकेटिंग की, भारी पुलिस बल बज्र, वाटर केनन के साथ तैनात किए और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे पर फिर भी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का विधानसभा घेराव आंदोलन

कमलनाथ ने सरकार को घेरा,, कमलनाथ ने प्रदेश में तमाम घोटालों का जिक्र करते हुए कहा, अब कोंग्रेस कार्यकर्ताओं को घर घर जाना होगा।

कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी उपस्थित हैं। सभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। हर क्षेत्र में घोटाला है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आ रही है 1 साल पूरे होने पर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप कांग्रेस नेता लगा रहे हैं। सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था। इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजधानी के जवाहर चौक में जुटे। कांग्रेस नेताओं ने यहां सभा की। हालांकि यहां से विधानसभा घेराव के लिए नहीं जा सके। सभा के बाद कांग्रेस नेताओं ने मंच पर ही गिरफ्तारी दी। यहीं से उन्हें रिहा भी कर दिया गया। पुलिस की ओर से कहा गया कि विधानसभा सत्र चल रहा है, धारा 144 लागू है। ऐसे में विधानसभा की ओर जाना निषेध है। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मंच पर ही गिरफ्तारी दी।इससे पहले सुबह करीब 11 बजे पार्टी विधायक पीसीसी के सामने शिवाजी चौराहे पर इकट्ठा हुए। वे यहां से ट्रैक्टर रैली के जरिए विधानसभा जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें शिवाजी नगर चौराहे के पास ही रोक लिया। कार्यकर्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है अपना भी टाइम आएगा। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सभी नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी का सम्मान करुंगा। और सरकार को जमकर घेरा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है मुख्यमंत्री अमेरिका में डायनासोर के अंडे देख रहे हैं। खास बात यह रही कि कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता एक साथ मंच पर दिखे।