Oplus_131072
भोपाल/मंदसौर : 19 अप्रैल 2025
दूषित भोजन से कई लोग कई लोग मौत के मुहाने पर
फतेहगढ़ क्षेत्र में दूषित भोजन के सेवन से अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक जैन ने मंदसौर जिला अस्पताल और धुंधड़का से चिकित्सकों की टीम तुरंत फतेहगढ़ रवाना करवाई। उनकी पहल पर बीमार लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया, साथ ही गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
स्थानीय प्रशासन को भी सक्रिय किया गया और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई। विधायक श्री जैन ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल सभी प्रभावित लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री