सुकमा
छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। माओवादियों ने इन्हें जन अदालत लगाकर मार डाला, जबकि 2 ग्रामीणों को धमकी दी गई है कि वे पुलिस का साथ छोड़ दें, नहीं तो अंजाम मौत होगी। नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि 23 फरवरी की रात को नक्सलियों ने थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत दुल्लेड़ गांव के रहने वाले दो आम नागरिकों की हत्या कर दी थी। मृतकों में सोड़ी हूंगा व माड़वी नंदा ग्राम कहेर दुल्लेड़ गांव के निवासी है।
नक्सली शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की धारा को आम नागरिकों तक पहुंचना नहीं देना चाह रहे है। जिसके चलते ग्रामीणों में डर बनाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे है।
नक्सली जनाधार को खत्म होता देख आम नागरिकों की हत्या कर क्षेत्र में दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय