भोपाल
लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार प्रदेशभर मेेंं विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन का मेगा इवेंट करने जा रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को वर्चुअल रुप से इसका शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों और अफसरों को गरिमा और अनुशासन का ध्यान रखना होगा। सीएम ने अफसरों से दो टूक कहा है कि इस आयोजन के दौरान अफसर प्रोपर गणवेश में नजर आएं और संवाद के दौरान मोबाइल पर बात करते नजर नहीं आए।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे इस मेगा इवेट का मुख्य आयोजन लाल परेड मैदान में होगा और हर जिलें के सभी नगरीय निकायों, पंचायतों में भी ये आयोजन होंगे। यहां से वर्चुअल रूप से सभी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी अधिकारियों से कहा है कि पीाएम इस आयोजन में वर्चुअल रुप से शामिल होंगे लेकिन प्रदेशभर में आॅनलाईन सभी इस आयोजन से जुड़े रहेंगे। पीएम किसी से भी वर्चुअल संवाद कर सकते है।
इसलिए अफसर इस कार्यक्रम की गरिमा और अनुशासन का ध्यान रखे। जो भी जहां से वर्चुअल रुप से इस आयोजन में जुड़ेंगे उन्हें अपने पद के अनुरुप कार्यालयीन गणवेश में मौजूद रहना होगा। ऐसा न हो कि कोई भी किसी तरह के आपत्तिजनक वस्त्र पहनकर इस आयोजन में शामिल हो जाए। वहीं कार्यक्रम के दौरान ऐसा न हो कि अफसर अपने मोबाइल पर व्यस्त रहें और कार्यक्रम में उनसे संवाद के दौरान वे इस पर ध्यान नहीं दे पाएं। जब तक कार्यक्रम में पीएम मौजूद रहेंगे उस समय तक कार्यक्रम में सभी का प्रॉपर जुड़ाव रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू