Oplus_131072
भोपाल/नई दिल्ली: 10 मई 2025
भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में किए गए एयरस्ट्राइक में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही ढेर नहीं किया है. सेना के इस स्ट्राइक में कई बड़े आतंकी भी मारे गए हैं. सूत्रों के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में आतंकी मोहम्मद युसूफ अजहर, मुदस्सर खादियान, हाफिज मुहम्मद जमिल, मोहम्मद खालिद और मोहम्मद हसन को ढेर कर दिया गया है. इन आतंकियों में से जैश और लश्कर के आतंकी शामिल हैं. भारत के इस एयरस्ट्राइक में 100 के करीब आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है, जबकि इस कार्रवाई में कई बड़े आतंकी लॉन्च पैड और आतंकी ठिकानों को भी तबाह किया गया था।
जानिए उन खूंखार आतंकवादियों के नाम जिनका काम हुआ तमाम
1) मुदस्सर खादियन खास उर्फ मुदस्सर उर्फ अबू जुंदाल
2) हाफिज मुहम्मद जमील
3) मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब
4) खालिद उर्फ अबू अकाशा
5) मोहम्मद हसन खान
पाकिस्तानी आर्मी ने दिया था गार्ड ऑफ ऑनर
भारत के एयरस्ट्राइक में जिन आतंकियों को ढेर किया गया था उनमें से कई आतंकी को पाकिस्तानी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया था. इन आतंकियों के जनाजे के समय से पाकिस्तानी सेना के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे. आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के शामिल होने का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री