भोपाल/नई दिल्ली: 10 मई 2025
रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रोहित ने पिछले साल ही T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2 फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद रोहित अब सिर्फ टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। हिटमैन ने संन्यास का ऐलान ऐसे वक्त में किया जब टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है।
रोहित के संन्यास के बाद विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट की संभावना जताई जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने BCCI से कहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं, लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।
सिलेक्टर्स के सामने बड़ी चुनौती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम तय करने के लिए चयनकर्ता कुछ दिनों में बैठक करेंगे और अगर विराट और रोहित दोनों उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती होगी। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने के बाद से ही संन्यास पर विचार कर रहे हैं, जहां उनके निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान